
कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण
सूरजपुर /4 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग 1 सहायक नियम 39 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 छमाही समाप्ति पर कोषालय सूरजपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कोषालय के स्ट्रांग रूम में रखे गए मुद्रांक एवं बहुमूल्य वस्तुओं का अवलोकन कर भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने जिला कोषालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर शाखाओं द्वारा संधारित पंजियों का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी अनिल बारी द्वारा कलेक्टर को विभिन्न शाखाओं के कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कलेक्टर डॉ सिंह ने कोरोना के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने निर्देशित किया। इस दौरान जिला कोषालय अधिकार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे












