युवक ने आठवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

युवक ने आठवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

नोएडा (उप्र)/ नोएडा के सेक्टर-74 में स्थित एक सोसायटी में किराए पर रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि सेक्टर-74 की एक सोसायटी में रहने वाला राहुल उर्फ जयदीप दास मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उन्होंने बताया कि उसका मनोरोग का इलाज चल रहा था। वह माता-पिता के साथ फ्लैट में किराए पर रहता था और पिता रण अजय दास सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं।.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात को राहुल ने अपने फ्लैट की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।.