गुजरात विधानसभा चुनाव: पांच या इससे अधिक बार चुनाव जीतने वाले सात विधायक मैदान में
अहमदाबाद/ गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार ऐसे कम से कम सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो पांच या इससे अधिक बार विधायक रह चुके हैं।.
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐसे पांच नेताओं को एक और कार्यकाल के लिए मैदान में उतारकर उन पर विश्वास जताया है, जबकि एक नेता टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।.














