Advertisement

सूरजपुर : खदानक्षेत्र ग्रामों को सेनीटाइज करने में जुटा आमगांव सहक्षेत्र प्रबंधन

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर: एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के आमगांव सहक्षेत्र प्रबंधन खदान के आसपास के ग्रामों को करोना महामारी से बचाव के लिए सेनीटाइज करना प्रारंभ कर दिया है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जानकारी के अनुसार इन दिनों कोयलांचल विश्रामपुर क्षेत्र में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैलता ही जा रहा है । हर दिन क्षेत्र से 40- 50 संक्रमित व्यक्तियों का मिलना जारी है ,।जिससे लोगों में कोरोना महामारी से भय बना हुआ है इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के आमगांव क्षेत्र प्रबंधक पीसी साहू के मार्गदर्शन में आज आमगांव खदान से लगे ग्राम पटना का पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया । सेनीटाइज का कार्य खान सुरक्षा अधिकारी आरबी नेताम, क्वायरी इंचार्ज एस एस रात्रे, वरिष्ठ ओवरमैन राजेश शुक्ला आदि के देखरेख में किया गया। ग्राम पटना में हुए सेनीटाइज को देखने ग्रामीणों की हुजूम घर से बाहर निकलने की कोशिश की जिसे खान प्रबंधन से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर घर में रहने की अपील की। उन कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि आप अपने घरों में रहे, समाजिक दूरी बनाए, मास्क पहने ,वैक्सीन का टीका अवश्य लगाएं। इन सब बातों को आप ध्यान देंगे तो करोना महामारी से आपको आसानी से बचाया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57