Advertisement

गोहरापदर सरस्वती शिशु मंदिर में गणित मेला का आयोजन।

गोहरापदर सरस्वती शिशु मंदिर में गणित मेला का आयोजन।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रदेश खबर जिला ब्यूरो/रिखीराम नागेश/गोहरापदर -आज दिनांक 22.12.2022 दिन गुरुवार को श्री निवास रामानुजन के जयंती के अवसर पर विद्यालय में गणित मेला का आयोजन किया गया था।गणित मेला के अवसर पर भैया बहनो द्वारा गणित मॉडल,रंगोली,रोमन अंक लेखन, गिनती वाचन, गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का प्रतियोगिता रखा गया था।गणित मेला के मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र कुमार धिरहे जी( प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेतलखुटी) विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती कुमुदिनी साहू (गणित एम. एस. सी.,व्याख्याता शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झरगॉव) श्री चंद्र प्रकाश साहू जी(सह सचिव माँ डोकरी बूढ़ी बाल संस्कार शिक्षण समिति गोहरापदर)अध्यक्षता श्री डमरूधर यादव जी ( उपाध्यक्ष माँ डोकरी बूढ़ी बाल संस्कार शिक्षण समिति गोहरापदर) प्रधानाचार्य श्री घासी राम यादव ,कार्यालय प्रमुख गौतम साहू,एवं विद्यालय के सभी आचार्य दीदी जी,उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथिगण द्वारा पूजा अर्चन के पश्चात के अतिथि का स्वागत आचार्य-दीदी जी द्वारा किया गया।उसके पश्चात मुख्य अतिथि धिरहे जी द्वारा श्रीनिवास रामानुजन जी और व्यावहारिक गणित के बारे में बताया गया, तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि श्रीमती साहू जी द्वारा भैया बहनों को शुभकामनाएं प्राप्त हुआ। श्री चंद्र प्रकाश साहू जी द्वारा बतलाया गया कि गणित खेल खेल में सीखना है।उसके पश्चात भैया बहनों द्वारा बनाये गए गणित मॉडल को अतिथि द्वारा निरीक्षण किया गया भैया बहनों से भी संतोषजनक उत्तर मिला। इस तरह विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता होता रहा।गणित मेला के अंतिम में विद्यालय के कार्यालय प्रमुख श्री गौतम साहू जी सभी द्वारा विजयी प्रतिभागी को शुभकामनाएं दिए और गणित मेला की समापन का घोषणा किये।गणित मेला में भैया बहनों ने बहुत उमंग के साथ भाग लिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57