छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : गोठनों में जापानी बटेर पालन बना आजीविका का सशक्त आधार……..

महिलाओं ने अब तक बेचे 95 हजार रुपये के बटेर.......

गोठनों में जापानी बटेर पालन बना आजीविका का सशक्त आधार……..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा जिले के गोठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर  के रूप में विकसित कर गोठान से जुड़ी समूह की महिलाओं के लिए आजीविका का साधन मुहैया कराया जा रहा है। इसी कड़ी मे समूह की महिलाओं ने 14 आदर्श गोठानों में जापानी बटेर पालन की शुरूआत की है। जापानी बटेर 45 दिन में ही करीब 250 ग्राम का हो जाता है जो करीब 70 रुपये नग में बिक जाता है। कम समय में अच्छी आमदनी प्राप्त होने से  जापानी बटेर पालन महिला समूहों के लिए आजीविका का सशक्त माध्यम बन गया है जिससे वे आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। अब तक महिलाओं ने करीब 95 हजार रुपये के बटेर बेच चुके हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पशुपालन विभाग द्वारा शुरुआत में प्रति गोठान 300 नग जापानी बटेर प्रदाय किया गया है। गोठान में जापानी बटेर के लिए मनरेगा अंतर्गत बटेर शेड का निर्माण कराया गया है। बहुत कम समय में अच्छी आमदनी प्राप्त होने से बटेर पालन कर रहे समूह की महिलाओं के लिए तरक्की का द्वार खोलने वाला व्यवसाय बन गया है। बटेर की बिक्री लगातार की जा रही है। बिक्री से प्राप्त राशि से महिलाएं अगले चरण के लिए स्वयं बटेर के चूजे खरीदने में सक्षम होंगी और चरणबद्ध तरीके से बटेर पालन संचालित होते रहेंगे।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के सहयोग से 14 आदर्श गोठनों में जापानी बटेर की देख-रेख की जा रही है। कलेक्टर झा ने बताया कि गोठान से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए गोठानों में वर्ष भर आजीविका गतिविधियां चलती रहे इसके लिए कई कार्ययोजनायें बनाई गई है। गोठानों में बटेर पालन, अंडे देने वाली मुर्गी का पालन, ब्रायलर मुर्गा पालन, लाख पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, सब्जी की खेती, बोरा निर्माण और औद्योगिक इकाईयों का स्थापना की जा रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!