छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए 8 लाख

स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए 8 लाख

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व आम जनता के प्रति सरगुजा सेवा समिति ने जताया आभार

अंबिकापुर//सरगुजा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की अंबिकापुर शहर में प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 8 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस संबंध में सरगुजा सेवा समिति की होटल कुमकुम में आयोजित बैठक में यह जानकारी देते हुए सरगुजा सेवा समिति के उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक, लोकप्रिय भाजपा नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा हेतु 8 लाख रुपये स्वीकृत कर अंबिकापुर शहर में प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने की बात कही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर सरगुजा सेवा समिति की बैठक में सरगुजा सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने विजयादशमी महोत्सव हेतु शासन द्वारा 10 लाख रुपये की राशि दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का समिति तथा आम जनता की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने अपने मद से लोकप्रिय जननायक स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी जी के नाम से चौक निर्माण के लिए 6 लाख रुपये की राशि दी थी जिससे चौक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बैठक में सरगुजा सेवा समिति ने आम जनता के प्रति भी कोटि कोटि आभार व्यक्त किया है जिनके अमूल्य सहयोग से इस बार ऐतिहासिक रावण दहन उत्सव सम्पन्न हुआ है। इस अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम में व्यवस्था में लगे शासकीय विभागों के प्रमुख कर्मचारियों सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भारत सिंह सिसोदिया, करता राम गुप्ता, संजय अग्रवाल, आलोक दुबे,प्रयांग साहू, विद्यानंद मिश्रा, राजेश कश्यप ,रमेश जायसवाल, महेंद्र अग्रवाल, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, आकाश गुप्ता, श्वेता गुप्ता, राजबहादुर शास्त्री, मंजूषा भगत, विवेक दुबे, कैलाश मिश्रा, नरेन्द्र टूटेजा, वीर सोनी, दुधनाथ गोस्वामी, मुकेश तिवारी, जयशंकर त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाडे, सरिता जायसवाल, हैप्पी सिंह, ऋषि त्रिपाठी, उपेन्द्र गुप्ता, सर्वेश तिवारी, जन्मेजय मिश्रा, अमोघ कश्यप, आकाश गुप्ता, वीना दुबे, नीरज अग्रवाल, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!