Advertisement

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रेहर खदान प्रांगण में मां काली की मूर्ति का हुई प्राण प्रतिष्ठा

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रेहर खदान प्रांगण में मां काली की मूर्ति का हुई प्राण प्रतिष्ठा
क्षेत्र, प्रदेश ,देश वासियों को आरोग्य एवं समृद्धि बनाए रखने के लिए हुआ आयोजन -डॉ अमित सक्सेना
गोपाल सिंह विद्रोही

विश्रामपुर- एसईसीएल बिश्रामपुर के रेहर भूमिगत खदान के प्रांगण में श्री श्री 1008 मां काली की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा आज संपन्न हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के रेहर भूमिगत खदान ऐसे तो 25 वर्ष पूर्व खुली थी जहां मां काली की प्रतिमा रखकर विधिवत पुजारी द्वारा पूजा अर्चना की जा रही थी ।इस खदान के पूजा समिति ने जो प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा, विश्वकर्मा पूजा एवं काली पूजा करती आ रही थी उन्होंने क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना से खदान परिसर में मां काली की भव्य मूर्ति लगाने का प्रस्ताव रखा जहां महाप्रबंधक ने हरी झंडी दिखाई। जिस पर सहक्षेत्र प्रबंधक एवं आयोजन कमेटी के संरक्षण संजय एम मिश्रा, अध्यक्ष खान प्रबंधक अजय कुमार वर्मा, सचिव संतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का निर्णय लिया गया ,जिसके तहत 3 दिनों से चित्रकूट से पधारे श्रीमद् भागवत कथा वाचक पंडित दुर्गेश प्रसाद, पंडित श्याम नारायण त्रिपाठी, पंडित छोटे लाल मिश्रा, प्रयागराज से पधारे मोहित त्रिपाठी, पंडित अमित मिश्रा, काली मंदिर के पुजारी धर्मराज तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन चलता रहा। क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना द्वारा कलश स्थापना पूजा एवं कलश यात्रा कार्यक्रम में रेहर खदान में कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों एवं आसपास के 1 दर्जन ग्रामीणों द्वारा संपन्न कराया गया ।गत 16 जनवरी से प्रतिदिन वेदी पूजन, कलश यात्रा एवं जलाधिवास, 17 जनवरी को अन्नाधिवास,शायनाधिवास, फलाधिवास एवं आज शोभा यात्रा नगर भ्रमण एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा एवम भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। राम चरित्र मानस सुंदरकांड का भव्य आयोजन भी चलता रहा। इस भव्य धार्मिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आसपास के दर्जनभर ग्रामों के ग्रामीण सम्मिलित होकर पुण्य का भागी बने ।मुख्य यजमान के रूप में खदान के अंडर मैनेजर एसपी निगम एवं सुमन निगम सम्मिलित थे। इस आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक एवं सहक्षेत्र प्रबंधक संजय एम मिश्रा ,अध्यक्ष एवं खान प्रबंधक अजय कुमार वर्मा, सचिव संतोष श्रीवास्तव ,सेफ्टी ऑफिसर राजेश वाडेकर ,दुष्यंत ओझा ,अमरेंद्र नारायण ,आरपी सिंह, विपुल सिंह ,हेमंत कुमार, सजल मित्रा, अनिल कुमार ,सुदर्शन भागीरथी, मुनमुन सिंह, हीरालाल ठाकुर ,हरेंद्र कुमार ,सुरेंद्र कुमार, संतोष श्रीवास्तव ,सोमवार साय, भागीरथी, शिवकुमार, विजय आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान था।
क्षेत्र में शांति, समृद्धि एवं आरोग्य के लिए मां काली की मूर्ति स्थापना आवश्यक
एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना ने कहा कि प्रकृति के विपरीत जाकर हम सबको काम करना पड़ता है एवं देश की समृद्धि के साथ कोयला की आवश्यकताओं को पूरा करना पड़ता है।ऐसी स्थिति में मां काली का आशीर्वाद हम कामगारों के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है अतवेव मां काली की की मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना की जरूरत महसूस की जा रही थी जो आज पूरी हुई। मां भगवती क्षेत्र की समृद्धि, विकास एवं सबको सुरक्षित रखेंगे यही हम सब प्रार्थना करते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57