Advertisement

शीतलहर से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट..

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते एमपी में ठंड से फिलहाल राहत जरूर मिलेगी, लेकिन जाते-जाते ठंड कहर बरपाने वाली है। प्रदेश के मौसम में जल्द एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दरअसल, विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। बता दें कि अधिकतर जिलों में 13 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया है, वहीं बताया जा रहा है कि 3 दिन बाद बाद प्रदेश में फिर मौसम बदल सकता है।

विभाग ने बताया है कि कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाएंगे, वहीं 26 जनवरी को बूंदाबांदी के भी आसार हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57