छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री को उन्होंने इस आशय का आभार पत्र भेंट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में खेल गतिविधियों के विकास के लिए लगातार किये जा रहे प्रयासों से छत्तीसगढ़ में खेल का शानदार माहौल बना है। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल आयोजन से छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान हासिल हुई है। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनका एक पोट्रेट भी भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन झा, प्रभतेज सिंह भाटिया, विजय शाह, विनय बजाज, जी एस मूर्ति, अवधेश गुप्ता, तरुण एस परिहार सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!