छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का तिरंगे के माध्यम से राष्ट्रसेवा की शपथ का अभियान

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का तिरंगे के माध्यम से राष्ट्रसेवा की शपथ का अभियान

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

रायपुर । जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के चेयरमैन नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाले फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए जो शपथ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के प्रति छत्तीसगढ़ में भी उत्साह दिखने लगा है। इस सिलसिले में जेएसपी के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सीएम बघेल को टंडन ने बताया कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक खास अभियान चला रखा है। इसमें प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में राष्ट्रसेवा की शपथ लेनी है। इस शपथ के लिए लोगों को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर एक लिंक क्लिक करना है, जिसमें शपथ लेने के बाद एक प्रमाणपत्र भी शपथकर्ता को प्रदान किया जाता है। प्रदीप टंडन ने मुख्यमंत्री को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के कार्य और उद्देश्यों के बारे में भी बताया और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाए ताकि प्रदेश का हर नागरिक राष्ट्रसेवा की शपथ लेकर राष्ट्र निर्माण के पवित्र अभियान में जुट जाएं। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का लिंक है…

गौरतलब है कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया  के अध्यक्ष नवीन जिन्दल ने तिरंगे को जन जन तक पहुंचाने के लिए लगभग एक दशक तक कानूनी लड़ाई लड़ी थी। 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया तिरंगे को हर घर पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। फाउंडेशन का नारा है – हर घर तिरंगा -हर दिन तिरंगा।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!