छत्तीसगढ़

ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना बेहतर ईलाज की दिशा में सशक्त कदम – सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अम्बिकापुर / स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में नवस्थापित ऑक्सीजन जरनेटर प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह ऑक्सीजन प्लांट करीब दो करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से स्थपित हुआ है जिसमे 175 सिलेंडर प्रतिदिन 24×7 की उत्पादन क्षमता है। यह खुद ऑक्सीजन जनरेट करता है तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी होने पर इसमें ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित नहीं होगी। यह यूनिट ऑटोमेशन एवं मैनुअल दोनों मोड में कार्य करेगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यंत खुशी का दिन है कि बसंत पंचमी के अवसर पर मरीजों की सुविधा के लिए इस अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट समर्पित हुआ। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना कोविड-19 के मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने बहुत कुछ सिखाया और सोचने पर मजबूर किया कि स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं को अब बेहतर करना ही होगा। ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट से हमारे यहाँ ऑक्सीजन की कमी नही होगी तथा यह ऑक्सीजन सप्लाई में होने वाले खर्च माह में लगभग 10 लाख रुपए तथा साल में लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये बचाएगा। श्री सिंहदेव ने कहा कि कोविड-19 में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट लगाना अत्यंत आवश्यक हो गया था। आपात स्थिति वाले मरीजों के जीवन को बचाने के लिए ऑक्सीजन जीवनदायी साबित हुआ है। बेहतर गुणवत्ता तथा बेहतर कीमत में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का सपना साकार हुआ। समय के साथ इसकी महत्ता समझ में आएगी। यहाँ दो प्लांट लगे हैं जो एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सबसे पहले देश में केवल एक ही वायरोलॉजी लैब पुणे में हुआ करता था जो आज अंबिकापुर के जिला अस्पताल में स्थापित हो चुका है। वर्तमान में राज्य में 10 वायरोलॉजी लैब तथा देश मे लगभग 1 लाख 25 हजार वायरोलॉजी लैब स्थापित किए जा चुके हैं। सीमित संसाधनों के साथ बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना मेरी पहली प्राथमिकता है।

 

 

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!