ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस सरकार ने खोजे लूट के नये तरीके – अमर अग्रवाल

रायपुर। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार को लूटमार गिरोह करार देते हुए कहा है कि यह लुटेरी सरकार छत्तीसगढ़ को लूटने के लिए नए नए तरीके ईजाद कर रही है। नए नए हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के 25000 नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। उनकी मांग है कि उनको ठेकेदार के बजाय नगरीय निकाय सीधा भुगतान करें। इसके साथ ही कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के अनुसार इन अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए। ये अनियमित कर्मचारी सवा चार साल से नियमितीकरण का वादा पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं और अब उनके सब्र का बांध टूट गया है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि इन अनियमित कर्मचारियों की मांगों के संबंध में सबसे विचित्र स्थिति यह है कि कांग्रेसी भ्रष्टाचार के नये तरीके खोज लेते हैं। प्रदेश भर के नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों की माली हालत खराब है। निगम लगातार कर्ज पर चल रही हैं। 25000 नगर निगम प्लेसमेंट कर्मचारियों को कलेक्टर दर से भुगतान होता है परंतु अधिकतर स्थानों पर ठेका के माध्यम से 16 से 17000 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से ठेकेदार को भुगतान किया जाता है। नगर निगम इनकी मांगों को मानते हुए उन्हें सीधे भुगतान करने लगे तो प्रतिमाह निगम को 17 से 18 करोड़ रुपए बचेगा। मतलब साल का 210 करोड़ रुपए। लेकिन सीधे भुगतान कर राजस्व बचाने की बजाय कांग्रेस अपने लोगों को आगे कर भ्रष्टाचार कर रही है।जनता पूछ रही है की ये ठेकेदार कौन हैं, जिन्हें कांग्रेस सरकार बिचौलिया बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता के खजाने को लूट रही है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!