Advertisement

जिला स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता 13 को

धमतरी। जिले में आगामी 13 फरवरी को जिला स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय रत्नाबांधा स्थित हरदिहा साहू समाज भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम का पंजीयन सुबह दस बजे से शुरू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड नगरी के प्रतिभागियों की प्रतियोगिता दोपहर 12 से 12.50 और मगरलोड की प्रतियोगिता दोपहर एक से 1.50 तक आयोजित होगी। इसी तरह विकासखण्ड कुरूद के प्रतिभागी दोपहर तीन से 3.50 बजे तक और धमतरी के प्रतिभागी शाम चार से 4.50 बजे तक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी ब्रजेश बाजपेयी और सहायक नोडल अधिकारी लीलाधर चौधरी होंगे।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57