ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

हत्या के दो साल बाद तक पुलिस समझ रही थी जिंदा है महिला कांस्टेबल, कंकाल मिला तो खुला राज

नई दिल्ली।  दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल की हत्या के दो साल बाद उसका कंकाल मिलने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बरामदगी के बाद एक कांस्टेबल सुरेंद्र राणा और उसके दो साथियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गिरफ्तार किए गए हत्या के आरोपियों में एक राणा मृतका के साथ ड्यूटी करता था। हैरत की बात है कि मृतका मोना को जिंदा दिखाने के लिए आरोपियों ने कई संगीन जालसाजियों को भी अंजाम दिया था। हत्या का राज छिपाने के लिए वह मृतक के घरवालों को रिकार्डेड वीडियो भेजा करता था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त आरएस यादव ने बताया कि सुरेंद्र 2012 में दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। वह पत्नी और एक 12 साल के बच्चे के साथ अलीपुर में रहता है। उसकी ड्यूटी पीसीआर में थी।

:इसी दौरान सुरेंद्र की पहचान 2019 में पीसीआर में ही तैनात महिला कॉन्स्टेबल से मुलाकात हुई थी। कुछ माह बाद महिला कॉन्स्टेबल का यूपी पुलिस में एसआई के पद पर सिलेक्शन हो गया। इसके बाद उसने दिल्ली पुलिस से इस्तीफा दे दिया और मुखर्जी नगर में पीजी में रहकर यूपीएससी की तैयारी करने लगी। इस बीच सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की थी। सुरेंद्र इस दौरान भी उससे मिलता रहा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!