छत्तीसगढ़राजनांदगांवराज्य

राजनांदगांव : विकासखंड के विभिन्न कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन आवश्यकता मरीजों के उपचार के लिए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा : डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा

राजनांदगांव 05 मई 2021कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऑक्सीजन आवश्यकता मरीजों के उपचार के लिए राजनांदगांव जिले को 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त हुए है। जिससे मरीजों को तत्काल सुविधा मिल सकेगी। स्वस्थ डिजिटल हेल्थ फाउंडेशन बैंगलोर  द्वारा छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजा गया है। जिले को प्राप्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को जिले के सभी विकासखंडों के कोविड केयर सेंटरों में भेजा जा रहा है। जिसके माध्यम से अब विकासखंडों में ऑक्सीजन आवश्यकता वाले मरीजों का ईलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए कंटेन्मेंट जोन अवधि बढ़ाया गया है। इस अवधि में विभिन्न सेवाओं को आंशिक छूट दी गई हंै। कलेक्टर ने सभी नागरिकों को आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने तथा कंटेनमेंट जोन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं तथा कोरोना प्रोटोकाल का पालन जरूर करें।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से लगातार संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी लें तथा लक्षण नहीं होने पर उन्हें आईसोलेशन से डिस्चार्ज कर एन्ट्री करें। 18 से 44 वर्ष आयु के व्यक्तियों की टीकाकरण की समीक्षा लेते हुए कहा कि इसकी संख्या में वृद्धि करें। लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कविलाश टंडन, एसडीएम श्री मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, श्री राहुल रजक, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचआर सोम, शासकीय मेडिकल कालेज के श्री अरविंद चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!