छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंरायपुर

मेधावी छात्रों ने आसमान में भरी कामयाबी की उड़ान, हौसलों को मिला पंख, 15 राउंड में 78 स्टूडेंट्स कर रहे सवारी

रायपुर। Good News : राजधानी रायपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सबसे उच्च स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर की सवारी शुरू हो चुकी हैं। करीब 78 विद्यार्थियों को 15 अलग-अलग राउंड में हेलकॉप्टर की सवारी कराई जा रही है। खुद शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम भी स्टूडेंट्स के साथ हेलीकॉप्टर पर सवार हैं। अपने बच्चों को उड़नखटोले की सवारी करता देख पालकों में भी ख़ुशी हैं। इससे पहले टॉपर्स के पालकों से सहमति पत्र भी लिया गया था जिसके बाद आज सभी को हेलीकॉपटर की सवारी कराई जा रही हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आज 11 बजे सीएम निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन सभी छात्रों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। छत्तीसगढ़ में इस तरह की जॉय राइड दूसरी बार कराई जा रही है। इससे पहले 2022 में भी बोर्ड टॉपरों की आसमान की सैर कराई गई थी।

आपको बता दे कि पिछले साल मुख्यमंत्री प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथ नगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक छात्रा स्मृति ने मुख्यमंत्री से हेलीकाप्टर में बैठने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तुम बारहवीं में टॉप करोगी तब तुम्हें हेलीकाप्टर में बिठाएंगे। स्मृति ने उसी दिन बैठने की इच्छा मुख्यमंत्री से जाहिर की और इस बच्ची की खुशी के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत ही उसे जाय राइड कराने निर्देश दिया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं में टॉपर लिस्ट में आए विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर में सैर कराने की घोषणा भी कर दी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!