ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

हरदिया साहू समाज के सामूहिक विवाह का फैसला सराहनीय : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज द्वारा आयोजित सामाजिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद और उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को आदर्श विवाह कार्यक्रम में 108 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज रायपुर द्वारा हाई स्कूल परिसर, डूंडा में आयोजित सामाजिक आदर्श विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खर्चीली शादी जैसी सामाजिक बुराई से निजात पाने के लिए हरदिया साहू समाज ने सबसे पहले सामूहिक विवाह का फैसला किया है, इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि समाज में सबकी सहमति और सबकी भागीदारी से सामूहिक विवाह का अभूतपूर्व फैसला लिया वह सराहनीय है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने वाले नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज और संगठन का मतलब लोगों का जुड़ना है। समाज और संगठन में लोग जितना जुड़ेंगे उतना हमारा समाज और संगठन मजबूत होगा। हमें साथ मिलकर सामाजिक कुरूतियों और बुराई को हटाना है।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के अध्यक्ष त्रिलोकी साहू, छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू रायपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष डेरहा राम साहू उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!