ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Adani -Hindenburg : हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से मांगा जवाब,13 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

नई दिल्ली : हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वहीं यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई। हिंडनबर्ग-अडानी मामले में शुक्रवार (10 फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने भारतीय निवेशकों को हुए लाखों करोड़ रुपये के नुकसान पर चिंता जताई। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अडानी ग्रुप और हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संबंधित याचिकाओं पर बाजार नियामक सेबी से जवाब मांगा है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कोर्ट ने सेबी से सोमवार यानी 13 फरवरी को इस पर जवाब देने को कहा है। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से कहा कि वह कोर्ट को बताएं कि भविष्य में निवेशकों को कैसे सुरक्षा देगा और कोर्ट को दिखाएं कि उसके पास मौजूदा वक्त में क्या सिस्टम है। साथ ही नियमों को मजबूत करने के लिए क्या किया जा सकता है। साथ ही एक विशेषज्ञ कमेटी बनाने का भी संकेत दिया। अब इस मामले में सोमवार (13 फरवरी) को सुनवाई होगी। Hindenburg Research-Adani Row

CJI ने और क्या कहा?

सीजेआई (CJI) ने कहा कि आप सोमवार को बताइए कि मौजूदा व्यवस्था क्या है और इसमें कैसे सुधार हो सकता है? इस पर भी विचार करें कि क्या हम एक विशेषज्ञ कमेटी बना सकते हैं जिसमें जानकार लोग हों, कोई पूर्व जज भी हो। उन्होंने कहा कि सिर्फ धनी लोग निवेश नहीं करते, मध्यम वर्ग के लोग भी करते हैं। आप वित्त मंत्रालय, सेबी (SEBI) वगैरह से चर्चा कर हमें बताएं। कमेटी की बात हम तक पहुंचाने के लिए एमिकस क्यूरी की भी नियुक्ति कर सकते हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!