ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जीत का मंत्र देने बस्तर आ रहे हैं नड्डा : अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बस्तर दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि  नड्डा लोकसभा प्रवास अभियान के तहत भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देने आ रहे हैं। वे बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

साव ने बताया कि 11 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर बस्तर में रहेंगे। जहां वे लोकसभा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। नड्डा सुबह 9 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11 बजे सीधे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर बस्तर पहुंचेंगे। सर्वप्रथम जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में माता का दर्शन करेंगे।  मां की पूजा अर्चना के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भाजपा कार्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे और पार्टी की  लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे।  बैठक पश्चात नड्डा जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा जनसभा को संबोधित करने के बाद मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर बस्तर पहुंचेंगे और विशेष विमान से रवाना होंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!