छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदंतेवाड़ाब्रेकिंग न्यूज़

जवानों की हत्या में शामिल 7 नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाडा। दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने रविवार को 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि अरनपुर में 10 जवानों की हत्या में गिरफ्तार सातों नक्सली शामिल थे।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

दरअसल, दंतेवाड़ा के अरनपुर में 26 अप्रैल को नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी से उड़ा दिया था। इस घटना में 10 जवानों व एक ड्राइवर की मौत हो गई थी।

इस घटना को लेकर थाना अरनपुर में धारा 147,148,149,307,302,427, 120 (बी), 25,27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विपअधि0, 13(1), 38(2), 39(2) वि0वि0क्रि0नि0अधि0, धारा 8 (1), (3), (5) छ0ग0 विशेष जन सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध किया गया था। जवानों ने सबूत तथा पूछताछ में प्राप्त जानकारी एवं विवेचना के अन्तर्गत अपराध धारा सबूत पाए जाने पर घटना में शामिल चार नक्सलियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन आरोपियों को जवान गिरफ्तार कर चुके हैं। अब तक अरनपुर नक्सली हमले में शामिल 7 नक्सलियों को जवानों ने गिरफ्तार किया है।

 गिरफ्तार नक्सलियों के नाम 

1. बुधरा माड़वी पिता सन्नू माड़वी, निवासी पेड़का

2. जितेन्द्र मुचाकी पिता बोदा राम मुचाकी, निवासी तनेली

3. हिड़मा मड़काम पिता सोना मड़काम निवासी पेड़का

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

4. हिड़मा माड़वी पिता स्व गुड्डी निवासी पेड़का

गिरफ्तार आरोपियों न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

उपरोक्त चारों आरोपी प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। इसके अतिरिक्त 3 नाबालिग का भी उक्त घटना में सम्मिलित पाये जाने पर उन्हें रिमाण्ड पर बाल सुधार गृह भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में की गई पूछताछ पर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसको लेकर विवेचना में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के अनुसार प्रकरण के विवेचना की अग्रिम कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए, आरोपियों द्वारा की गई खुलासा तथा प्रकरण की विवेचना की प्रगति के संबंध में आगामी कुछ दिनों के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी, ताकि प्रकरण की विवेचना में एवं अन्य आरोपियों के धरपकड़ में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हों। क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल गश्त सर्च कर घटना में संलिप्त माओवादी एवं संदिग्ध लोगों की तलाश एवं पूछताछ की जा रही हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!