
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, 12 घायल
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में वैन सवार चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर भाटापारा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य घायल हो गए।.










