Advertisement

यूपी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी रायगढ़ की खुशबू

रायगढ़l किशोरी मोहन त्रिपाठी शासकीय कन्या महाविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका खुशबू साहू का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकता शिविर हेतु हुआ है। यह शिविर रुहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली उत्तरप्रदेश में 25 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रासेयो से जुड़ी खुशबू साहू पिछले कई वर्षो से अपने महाविद्यालय के साथ साथ पूरे जिले का नाम रौशन कर रही है अभी पिछले वर्ष ही खुशबू को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया है। वर्तमान में खुशबू के रासेयो के प्रति सक्रियता को देखते हुए इस वर्ष राष्ट्रीय एकता शिविर बरेली उत्तरप्रदेश हेतु इनका चयन किया गया।विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.एसके एक्का, जिला संगठक भोजराम पटेल, प्राचार्य प्रो.केसी कछवाहा, प्रो.सुषमा तिवारी,भूत पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो.एनएम गाडियां, वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी प्रो.नीति देवांगन, सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रो प्रमोद कुमार साहू, प्रो.रंजीत बारीक, प्रो.भगत, डॉ.उमा नेगी एवं समस्त एनएसएस परिवार ने खुशबू को शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57