Advertisement

होंडा लाॅन्च करने वाली है कैफे रेसर मोटरसाइकिल, हंटर 350 से करेगी मुकाबला

हाल ही में होंडा हाइनेस सीबी350 कैफे रेसर बाइक की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और हंटर 350 को टक्कर देगी।होंडा की नई कैफे रेसर मोटरसाइकिल दिखने में हाइनेस सीबी350 के जैसी है लेकिन इसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये गए हैं। इस बाइक के फ्रंट में हेडलाइट काउल दिया गया है। इसके अलावा बाइक में नकल गार्ड, रियर सीट काउल और छोटी सीट दी गई है।इस कैफे रेसर बाइक के एक और वेरिएंट में हेडलाइट के ऊपर विंडस्क्रीन, पिलियन बैकरेस्ट, इंजन गार्ड और हैंडल बार पर नकल गार्ड भी दिया गया है। कुछ महीने पहले होंडा ने भारत में ब्रिगेड 350 नाम से एक ट्रेडमार्क रजिस्टर करवाया था। उम्मीद है कि कंपनी इसी नाम से अपनी कैफे रेसर बाइक उतारेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भारत में 1 अप्रैल से वाहनों के लिए बीएस-6 फेज-2 एमिशन नॉर्म्स लागू होने वाले हैं। इसको देखते हुए कंपनी अपनी बाइक लाइनअप के अपडेटेड मॉडलों की घोषणा जल्द कर सकती है।

बात करें होंडा हाइनेस सीबी350 की, तो इसमें 348.36 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.8 बीएचपी की पॉवर और 30 एनएम का टार्क प्रदान करता है। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।होंडा हाइनेस सीबी350 कीमत 2 लाख रुपये से शुरू होकर 2.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस बाइक में डुअल चैनल एबीएस, डुअल डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57