Advertisement

विश्वास सारंग की कार डिवाइडर से टकराई, टीकमगढ़ से लौटते वक्त हुआ हादसा

भोपाल। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग एक हादसे में बाल बाल बच गए। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की कार का एक्सीडेंट हो गया।यह हादसा देर रात प्रभार जिला टीकमगढ़ से लौटते वक्त हुआ। उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में मंत्री सारंग समेट कार सवार लोग बाल बाल बच गए।बताया जाता है कि हादसे के वक़्त मंत्री सारंग परिवार के साथ थे। बताया जाता है कि मंत्री सारंग टीकमगढ़ जिले में विकास यात्रा कार्यक्रम से वापस भोपाल लौट रहे थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57