Advertisement

हिंडनबर्ग रिपोर्ट : भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस बना रही सोशल मीडिया रणनीति

हिंडनबर्ग रिपोर्ट : भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस बना रही सोशल मीडिया रणनीति

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर कई आंदोलनकारी कार्यक्रम शुरू करने वाली कांग्रेस अब जनता तक पहुंचने और केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने के लिए एक व्यापक सोशल मीडिया अभियान चलाने की योजना बना रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल ने ब्लॉक स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला को सूचीबद्ध किया है, जिन्हें ई-मेल के माध्यम से उनके साथ अपने आंदोलनकारी कार्यक्रम साझा करने के लिए कहा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने कहा, हमारी बिना समझौता वाली लड़ाई अगले तीन महीनों तक जारी रहेगी और जल्द ही सरकार-अडानी गठजोड़ का पदार्फाश करने के लिए एक विस्तृत सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा।

कांग्रेस ने 13 मार्च को विभिन्न राज्यों में चलो राजभवन मार्च निकालने से पहले 6-10 मार्च तक ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीयकृत बैंकों और एलआईसी कार्यालयों के सामने कई प्रदर्शनों की योजना बनाई है।

वेणुगोपाल ने कहा, सभी राज्यों में जिला स्तरीय पर्दाफाश रैलियां मार्च के अंत में होंगी, जो अप्रैल में भी जारी रहेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य शीर्ष नेता इन रैलियों को संबोधित करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57