छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

BIG NEWS : पीएम मोदी के बजरंग बली वाले बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने दिया रिएक्शन, छत्तीसगढ़ में बजरंग दल बैन को लेकर कही यह बात

रायपुर। CG BIG NEWS : कर्नाटक चुनाव से शुरू हुआ ‘बजरंग दल’ का विवाद अब छत्तीसगढ़ तक आ पहुंचा है, दरअसल कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। इसके बाद से ही यह मामला बजरंग दल से शुरू होकर बजरंग बली तक पहुंच गया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पीएम मोदी ने कही थी यह बात 

दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मोदीजी फेंकने में बहुत माहिर है – सीएम भूपेश

प्रधानमंत्री मोदी ने इसको बजरंग बली से जोड़ा है, इस बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मोदीजी फेंकने में बहुत माहिर है। जो चीज पाकिस्तान का यह उसको भारत का बता देते हैं। बैन लगाने की बात बजरंग दल को कहां गया है, बजरंग बली को नहीं कहा गया है। बजरंगबली के नाम से आप गुंडागर्दी कर रहे हो, बजरंग नाम जोड़ कर यह उचित नहीं है।

अयोध्या के राम मंदिर का ताला खुलवाने का काम राजीव गांधी ने किया था, कितना झूठ बोलेंगे प्रधानमंत्री के रूप में। प्रधानमंत्री इतना झूठ बोलते हैं कि लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे। इसमें भी झूठ बोल गए।

छत्तीसगढ़ में बजरंग दल बैन को लेकर सीएम ने कहा 

बजरंग दल को बैन करने के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘यहां बजरंगियों ने जो गड़बड़ की है, उसको हम लोगों ने ठीक कर दिया है. ज़रूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल पर बैन लगाने का सोचेंगे। अभी कर्नाटक की समस्या के हिसाब से वहां बैन करने की बात कही गई है। ‘

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!