ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Trending

हरिद्वार से अगवा तीन माह के बच्चे को मेरठ में बेचा, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो गरीब परिवारों के बच्चों को अगवा कर बेचता था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, बच्चा सकुशल बरामद।

हरिद्वार से अगवा तीन माह के बच्चे को मेरठ में बेचा, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश – तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार से तीन माह के बच्चे का अपहरण कर उसे उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आस मोहम्मद, शहनाज और सलमा, सभी निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने हरिद्वार से एक तीन माह के मासूम बच्चे का अपहरण किया और उसे मेरठ की एक नर्स के घर बेच दिया था।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।
अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह गरीब परिवारों के बच्चों को निशाना बनाकर उन्हें बेचने का काम करता था।

फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और नेटवर्क की जांच कर रही है|

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!