छत्तीसगढ़ में आज भी छाए रहेंगे बादल…होगी बारिश

रायपुर ।  बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को बस्तर क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई। इसके चलते जगदलपुर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही प्रदेश भर में बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गिरने, अंधड़ चलने व ओले गिरने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी गिरेगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे। बादल छाए रहने व ठंडी हवाओं के कारण आम लोगों को लगातार बढ़ती गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार 20 मार्च तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रायपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मौसम विभाग ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसचंरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और एक अन्य पूर्वोत्तर राजस्थान में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में स्थित है। क्षोभमंडल के निचले स्तर में तमिलनाडू से उत्तर कोंकण तक एक ट्रफ वायु मौजूद है। इसके प्रभाव से शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छीटें पड़ेंगे।