Advertisement

Raipur News: हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस से 6 नाबालिग रेस्क्यू, मानव तस्कर गिरफ्तार

रायपुर रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का खुलासा, हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस से 6 नाबालिग बरामद

रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), Government Railway Police (GRP), चाइल्ड हेल्पलाइन और बचपन बचाओ आंदोलन (BBA) की संयुक्त टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी का पर्दाफाश किया। टीम ने गुरुवार देर रात हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में दबिश देकर 6 नाबालिग बच्चों को बरामद किया, जिन्हें अवैध तरीके से मुंबई ले जाया जा रहा था। बच्चों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच है और सभी कोलकाता के रहने वाले हैं।

कैसे सामने आया मामला?

सूचना मिली थी कि एक मानव तस्कर हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस से नाबालिग बच्चों को होटल में काम कराने के लिए मुंबई ले जा रहा है। सूचना के आधार पर RPF, GRP, चाइल्ड हेल्पलाइन और BBA की टीम ने ट्रेन के एस-3 कोच में दबिश दी, जहां से बच्चों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एक आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान फिरोज अली मंडल नाम के आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
GRP ने आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी से जुड़ी धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया

बरामद सभी बच्चों को तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन की निगरानी में सुरक्षित आश्रय पर भेजा गया है। आगे बच्चों के परिजनों से संपर्क और होम इन्क्वायरी प्रक्रिया की जाएगी।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस संयुक्त ऑपरेशन में निम्न अधिकारियों और कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई—

  • बीएन मिश्रा, जीआरपी प्रभारी
  • कर्मपाल सिंह गुर्जर, आरपीएफ प्रभारी
  • विजय कुमार साहू, स्टेशन चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर
  • पंचराम धुर्वे, चाइल्ड लाइन
  • आशीष कुमार साकेत, सहायक प्रोग्राम ऑफिसर, बचपन बचाओ आंदोलन (BBA)
  • एजेड चौधरी, RPF उप निरीक्षक
  • अरविंद सिंह, RPF सउनि
  • प्रिया भारती, जीआरपी

इनकी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से बच्चों को मानव तस्करी के जाल में फँसने से बचा लिया गया।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57