ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

महिला दीदीयों को गौठान और रीपा से मिल रहे रोजगार के नए अवसर: डॉ. टेकाम

रायपुर : महिला दीदीयों को गौठान और रीपा से मिल रहे रोजगार के नए अवसर: डॉ. टेकाम

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

महिला दीदीयों को गौठान और रीपा से मिल रहे रोजगार के नए अवसर

छत्तीसगढ़ सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद रही कोदो-कुटकी

गरियाबंद में बिहान चौपाटी खोलने की घोषणा

9.29 करोड़ रुपए विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद रही कोदो-कुटकीगरियाबंद में बिहान चौपाटी खोलने की घोषणा

अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। गांव की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गौठान में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के साथ ही विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जा रहे हैं। गौठान और रीपा के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। डॉ. टेकाम आज राजिम माघी पुन्नी मेला के तीसरे दिन मंगलवार को ‘आजीविका से आर्थिक सशक्तिकरण की ओर‘ विषय पर स्व-सहायता समूह दीदीयों का बिहान सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ. टेकाम ने इस मौके पर बिहान समूह की महिलाओं की मांग पर गरियाबंद में बिहान चौपाटी खोलने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर 9.29 करोड़ रूपए के 279 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 6.90 करोड़ रुपए के 228 कार्यों का भूमिपूजन और 2.39 करोड़ रुपए के 51 कार्यों का लोकर्पण शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्री फिरतु राम कंवर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री योगेश साहू, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप महिला दीदियों को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने विशेष योजनाएं चलाई जा रही है। गौठानों और रीपा के माध्यम से हजारों बहनों का आजीविका संवारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धान का कटोरा है। यहां किसान की आर्थिक विकास के लिए कर्ज माफी और समर्थन मूल्य में धान की रिकार्ड तोड़ खरीदी की है। धान खरीदी में हमें देश में दूसरा स्थान मिला है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि लघु वनोपज में कुल देश का 74 प्रतिशत लघुवनोपज हमारा राज्य खरीद रहा है। पहली बार समर्थन मूल्य पर मिलेट्स की खरीदी कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रांरभ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी भवनों में गोबर से बने पेंट का उपयोग किया जाएगा। हमारी सरकार द्वारा गोबर से बिजली बनाने की तैयारी की जा रही है। डॉ. टेकाम ने महिला समूहों द्वारा बनाए गए स्टॉल का अवलोकन करते हुए उनके उत्पादों की सराहना की और सामग्री विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को स्व-सहायता समूह के रूप में संगाठित कर उन्हें क्षमतावर्धन आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार प्रदान किया जा रहा है। आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होकर अपने सपने को साकार कर रही हैं। कार्यक्रम को गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में मंत्री डॉ. टेकाम ने ग्राम डुमाघाट के किसान श्री नारायण मरकाम को अनुदान में 10 लाख रूपए का ट्रैक्टर ट्राली प्रदान किया। उन्होंने आदर्श शिक्षक पुरस्कार योजना अंतर्गत आदिवासी बालक आश्रम धवलपुर के श्री दुर्योधन मरकाम को दस हजार रूपए का प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार दमोदर साय नेगी आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा को साढ़े सात हजार रूपए एवं श्री विष्णुचरण सोनवानी आदिवासी बालक आश्रम बुरजाबहाल को तृतीय पुरस्कार पांच हजार रूपए प्रदान किया। डॉ. टेकाम ने फिंगेश्वर ब्लॉक के 20 चर्म शिल्पकार परिवार को उपकरण पेटी प्रदान की। वहीं आदिवासी संस्कृति का परिरक्षण एवं विकास योजना अंतर्गत तीन संस्कृति दलों को 10-10 हजार रूपए के अलावा 20 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!