ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Zwigato Trailer : कपिल शर्मा की नई फिल्म 17 मार्च को होगी रिलीज, कॉमेडी किंग का ये अवतार कर देगा आपको हैरान

Zwigato Trailer : कपिल शर्मा हमेशा ही अपने अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अब एक बार फिर से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्‍म ‘ज़्विगाटो’ को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बहुत ही बेसब्री से इसका इतंजार भी कर रहे हैं। कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय की भूमिका में नजर आएंगे जो अपने काम और परिवार के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार दिखाई दे रहा है.

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

इन दिनों मल्टी टैलेंटेड स्टर कहे जाने वाले कपिल शर्मा फिल्‍म ‘ज़्विगाटो’ (Zwigato Trailer Release Date) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में फैंस को कपिल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। इस बीच अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कपिल शर्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है। साथ ही बताया ही कि इस फिल्म ट्रेलर कब रिलीज होगा। इसके साथ ही ट्विटर पर भी उन्होंने पोस्टर शेयर किया है और लिखा है कि- मानस से मिलिए, 1 मार्च को ट्रेलर रिलीज होगा। जैसे ही फैंस के बीच ये खबर आई तो सभी बहुत खुश हो गए और अब इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

फूड डिलीवरी बॉय के रूप में नजर आएंगे कपिल

बता दें कि इस फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय के रूप में नजर आने वाले हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्ममेकर नंदिता दास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ज़्विगाटो’ टोरंटो इंटरनेशनल फेस्टिवल और 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है।

17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्म

‘ज़्विगाटो’ को नंदिता दास ने निर्देशित किया है। फिल्म एक फैक्ट्री के एक्स फ्लोर मैनेजर के बारे में है। साथ ही यह फिल्म 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!