कोरबाछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कलेक्टर अजीत वसंत ने महतारी वंदन हितग्राहियों को किया पौधे का वितरण

कलेक्टर अजीत वसंत ने महतारी वंदन हितग्राहियों को किया पौधे का वितरण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत और वनमण्डलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम ने आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महतारी वंदन की हितग्राहियों को पौधे का वितरण किया। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की कि वे इन पौधों को सुरक्षित जगह पर लगाएं और बड़ा होने तक इसकी देखरेख सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम सभी की जिम्मेदारी है कि आने वाले भविष्य के लिए हम अभी से अपने आसपास कोई न कोई पेड़ जरूर लगाएं। वृक्ष लगाने से हमें शुद्ध वातावरण उपलब्ध होगा। कलेक्टर ने महतारी वंदन के हितग्राहियों शासन से प्राप्त राशि का सदुपयोग करने की भी अपील की।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जन शिकायत निवारण शिविर का किया निरीक्षण –
कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा शहरी क्षेत्र के राजेन्द्र प्रसाद नगर दशहरा मैदान परिसर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से अपने समस्या के निराकरण के लिए आने वाले लोगो को प्राथमिकता से राहत पहुचाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई उपस्थित थीं।
शिविर में कलेक्टर, डीएफओ तथा अन्य अधिकारियों ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को एक पेड़ मां के नाम के तहत आंवला, अमरूद, नीम, इमली के पौधे का वितरण किया। इस अवसर पर महतारी वंदन की हितग्राहियों रागनी गुप्ता, सावन, शशि, गायत्री, अनिता राठौर, विमला सिंह, सपना राजपुत, खुशबु चंद्रा, सीमा दुबे, रमेश दास, वेदमति चंद्रा, गीता दुबे, सुमित्रा साहू, विमला, रामकुमारी महंत, पुष्पा चंद्रा, चंद्राबाई यादव, गीता शर्मा, मिथला साहू, राजवंती, सविता यादव, कल्पना कलिन्दी राठौर, नर्मदा साहू आदि को पौधे का वितरण किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!