छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुस्तैदी के साथ नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे : संजय श्रीवास्तव

मुस्तैदी के साथ नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे : संजय श्रीवास्तव

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर। प्रदेश में नक्सली गतिविधियों में आई अचानक तेजी पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है. भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि नई सरकार के बनते ही नक्सलियों ने हमले तेज कर दिए हैं. कांग्रेस के जाने की बौखलाहट साफ नजर आ रही है. नक्सलियों को कांग्रेस का सरंक्षण प्राप्त है.

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कहा बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को घर में घुसकर मारा गया. 2018 में जब कांग्रेस की सरकार आई, तब नक्सली कहते पाए गए थे कि हमारी सरकार आ गई. नक्सलवाद से निपटने के लिए बीजेपी ने 15 साल ईमानदारी से काम किए. नक्सल के मामले हम बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. विपक्ष इस पर राजनीति करने का काम ना करे. कांग्रेस का आचरण इस मामले में ठीक नहीं हैं,

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने नक्सली घटनाओं को लेकर विपक्ष ने बैठक कर सरकार को घेरने की बनाई गई रणनीति पर कहा कि जैसी तकलीफ कांग्रेस को है, वैसे तकलीफ नक्सलियों को है. नक्सली गतिविधियों का तिरस्कार करना चाहिए, खिलाफत करना चाहिए, जैसे 15 साल नक्सलियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई लड़ी थी, इस बार भी हम इस मुस्तैदी के साथ नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. नक्सलियों को समाप्त करने का हमारा संकल्प है.

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!