छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

अंबिकापुर में 83 हल्का पटवारियों का तबादला, कलेक्टर अजीत वसंत ने जारी किया स्थानांतरण आदेश

अंबिकापुर में प्रशासनिक पारदर्शिता एवं दक्षता के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ 83 हल्का पटवारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया।

अंबिकापुर में 83 हल्का पटवारियों का तबादला, प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम

अंबिकापुर, 21 फरवरी 2026/कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता एवं लोकहित को ध्यान में रखते हुए लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ 83 हल्का पटवारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

जारी आदेश क्रमांक 277/अ.भू.अ/पट.स्था./2026 दिनांक 21 फरवरी 2026 के अनुसार उक्त स्थानांतरण छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ-2-48/सात-2/2014 दिनांक 12 सितंबर 2014 में उल्लेखित राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-पांच-क्रमांक-1 की कंडिका-16 के प्रावधानों के तहत किए गए हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आदेश के तहत संबंधित पटवारियों को आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर अजीत वसंत ने निर्देशित किया है कि सभी स्थानांतरित पटवारी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें, ताकि राजस्व संबंधी कार्यों का सुचारू संचालन हो सके और आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

प्रशासन का यह कदम राजस्व विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!