छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

संभागायुक्त कावरे ने बेमेतरा जिलें के नवागढ़ एवं नांदघाट तहसील कार्यालय में दी दबिश

संभागायुक्त कावरे ने बेमेतरा जिलें के नवागढ़ एवं नांदघाट तहसील कार्यालय में दी दबिश

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

वर्षामापी केंद्र संबलपुर का किया निरीक्षण, अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित पटवारी को किया निलंबित, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक को थमाया कारण बताओ नोटिस

1200 निर्णीत प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी श्री मार्कण्डे की रोकी गई वेतन वृद्धि

समय सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों में दर्ज करे लंबित होने का कारण

बेमेतरा – आज 28 जून को नवागढ़ के कार्यालयों में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे अचानक अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पहुंचे। संभागायुक्त द्वारा सर्वप्रथम तहसील कार्यालय नांदघाट का निरीक्षण किया गया, जहां न्यायालय में 112 प्रकरण लंबित पाए गए, जिनमें एक वर्ष से अधिक 5 लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। इसी प्रकार न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ में कुल 155 प्रकरण लंबित पाए गए एवं न्यायालय तहसीलदार नवागढ़ में 48 प्रकरण लंबित पाए गए, जिनमें एक वर्ष से अधिक 4 लंबित प्रकरण पाए गए, साथ ही न्यायालय नायब तहसीलदार नवागढ़ में कुल 111 प्रकरण लाबित पाए गए, जिसमे त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित आधिकारियों को दिए। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी उमाशंकर बंदे को निर्देशित किया कि वें अपने अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समय समय पर जांच करें। श्री कावरे ने बटवारा, नामांतरण, सीमांकन के समय सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों में लंबित होने का कारण आवाश्यक रूप से दर्ज किए जाने के भी स्पष्ट निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से हो, दस्तावेजों का व्यवस्थित रूप से हो रख रखाव – संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय नवागढ़ के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार नांदघाट केआर वासनिक को निर्देशित किया कि सभी टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से हो। कार्यालय तहसीलदार नांदघाट में 1200 निर्णित प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा नहीं किए जाने पर संबंधित कर्मचारी दानेंद्र कुमार मारकंडे सहायक ग्रेड 02 की वेतन वृद्धि रोकी गई एवं दस्तावेजों के व्यवस्थित रख रखाव के निर्देश भी दिए।

वर्षामापी केंद्र का किया निरीक्षण, वर्षामापी यंत्र अव्यवस्थित पाए जाने पर पटवारी को किया निलंबित, आधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस – श्री कावरे ने संबलपुर स्थित वर्षामापी केंद्र के निरीक्षण के दौरान वर्षामापी यंत्र नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पटवारी टुमन लाल बंजारे के निलंबन हेतु आदेश दिये, साथ ही उमाशंकर बंदे अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़, केआर वासनिक तहसीलदार नांदघाट एवं संबंधित राजस्व निरीक्षक उदेराम शोंडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!