छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : जनजागरूकता के लिए महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : जनजागरूकता के लिए महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)


छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 8 मार्च को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड से सुबह 7 बजे महिलाओं द्वारा जनजागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की। यह रैली शंकर नगर केनाल रोड (राजातालाब) होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची तथा बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में वापस लौटकर समाप्त हुई। रैली में एनएसएस, एनजीओ, विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 के परिणाम घोषित

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल
डॉ. नायक ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं सशक्त बने, निडर बने। उन्होंने घर परिवार, समाज, राज्य, देश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं द्वारा किए गए योगदान को बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान से ही देश-प्रदेश का पूरा विकास हो सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा भी उपस्थित थीं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के विभिन्न पदों के परीक्षा परिणाम जारी

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!