ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

घर के अंदर से मिले 24 कोबरा सांप, रात भर चलता रहा रेस्क्यू

बिहार। पश्चिमी चम्पारण ज़िले में स्थित बगहा से एक चौंकने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां मधुबनी में एक घर से 24 कोबरा सांप मिले हैं। सांपो के साथ 50 से अधिक अंडे भी निकाले गए।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

मधुबनी पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी मदन चौधरी के घर से ये सांप मिले हैं। बताया जा रहा है कि घर की सीढ़ी के नीचे ड्रेसिंग टेबल रखा हुआ था। इसी टेबल के नीचे सांपों ने अपना डेरा बना लिया था। शुक्रवार को बच्चे जब घर के बाहर खेल रहे थे तो अचानक से एक सांप उनके पास से गुजरा। सांप को देखते ही बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद घर के अन्य लोगों के साथ-साथ गांव वाले भी वहां पहुंचे और सांप को पकड़ने में जुट गए। सांप तेजी से ड्रेसिंग टेबल के नीचे जा घुसा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

लोगों के द्वारा ड्रेसिंग टेबल हटाया गया तो वहां उन्हें तीन से चार की संख्या में कोबरा सांप दिखाई दिए. जिसके बाद लोगों ने एक सांप पकड़ने वाले शख्स को बुलाया। सूचना पर पहुंचे पर सांप पकड़ने वाले शख्स ने सांपों का रेस्क्यू शुरू किया। एक के बाद एक 24 सांप और उनके बच्चों का रेस्क्यू किया गया। इतना ही नहीं तकरीबन 50 से 60 अंडों को भी सांपों के घरों से भी बाहर निकाला गया।

सांप पकड़ने वाले शख्स ने सांपों को प्लास्टिक के डिब्बे, प्लास्टिक के बोरे, प्लास्टिक की बाल्टी और पन्नी में भर दिया। वहीं, सांपों के अंडे को एक पॉलीथिन में रखा। जिसके बाद गंडक नदी के किनारे उन्हें सकुशल छोड़ दिया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!