Advertisement

Vodafone Idea ने लॉन्च किया 107 और 111 रुपये का धांसू रिचार्ज प्लान, महीने भर मिलेगी वैलिडिटी, जानिए इस खास ऑफर के बारे में

odafone Idea : वोडाफोन आइडिया कंपनी ने ग्राहकों के लिए 107 रुपये और 111 रुपये के दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। इससे पहले 327 और 377 रुपये के रिचार्ज प्लान्स को पेश किया था।आइए जानते हैं कि आपको कंपनी के इन दो नए प्लान्स में क्या क्या ऑफर मिलते हैं।

वीआई के 107 रुपये के रिचार्ज प्लान और 111 रुपेय के रिचार्ज प्लान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता। अगर आपका काम सिर्फ कॉलिंग का है और ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं पड़ती तो आपके लिए ये दोनों प्लान्स किफायती और वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकते हैं।

Vodafone Idea : 107 रुपये वाले प्लान्स के फायदे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वोडाफोन आइडिया ने 107 रुपये का सबसे किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इसमें पूरे महीने के लिए 200 MB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को 107 रुपये का टॉकटाइम दे रही है। इस प्लान में वॉयस कॉल करने पर 1 पैसा प्रति सेकंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। ग्राहकों को इसमें SMS की सुविधा नहीं दी जाती। अगर वैलिडिटी की बात करें तो वीआई का यह नया प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

Vodafone Idea : 111 रुपये वाले प्लान के फायदे

वीआई की तरफ से आने वाला दूसरा सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 111 रुपये का है। इस प्लान में 31 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी 107 रुपये वाले प्लान की ही तरह पूरी वैलिडिटी के लिए 200MB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके साथ ही इसमें भी 111 रुपये का टॉक टाइम दिया जाता है। इसमें भी आपको वॉयस कॉल पर 1 पैसा प्रति सेकंड के हिसाब से शुल्क देना पड़ेगा। इस प्लान में भी वीआई एसएमएस की सुविधा नहीं देती है। यह प्लान उन लोगों के लिए नहीं है जो अनलिमिटेड डेटा चाहते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57