Advertisement

लॉक डाउन हटने की संभावना को देखते हुए नगर पंचायत ने दुकानों में मार्किंग प्रारंभ की

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ -लॉक डाउन में छूट या हटने की संभावना को देखते हुए नगर पंचायत बिश्रामपुर ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने पुनः मार्किंग कार्य में लग गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार दो-तीन दिनों से जिले में निरंतर संक्रमितो का ग्राफ गिरने से संभावना व्यक्त की जा रही है कि आगामी 10 जून तक लगे लॉक डाउन संभवत हट जाएगा। इस संभावना को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत बिश्रामपुर के सीएमओ युफ्रीसियां एक्का ने नगर के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने मार्किंग करना प्रारंभ कर दिया है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि जिला प्रशासन भले ही लॉकडाउन में लॉकडाउन में आंशिक छूट या ऑन लॉक कर दे तो इसका मतलब यह नहीं है कि करोना पूरा जिला से मिट चुका है।लोग अपने घरों में रहे, सावधानी बरतें ,सामाजिक दूरी का पालन करें ।अच्छी बात है कि जिले में संक्रमण का ग्राफ गिर रहा है लोगों को सावधान रहने की जरूरत है उल्लेखनीय है कि कल विश्रामपुर में व सूरजपुर में तीन तीन संक्रमित पाए गए थे ।सुरजपुर जिला के शहरी क्षेत्र में 6 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 42 कुल 48 संक्रमित पाए गए थे!

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57