छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

बालिकाओं को केन्द्रीय विद्यालय में भर्ती कराने के निर्देश

कलेक्टर ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

बालिकाओं को केन्द्रीय विद्यालय में भर्ती कराने के निर्देश

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को जिले में संचालित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह, विशेष गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं अशासकीय बाल देख-रेख संस्था एमएसएसव्हीपी बाल गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अशासकीय बाल देख-रेख संस्था एमएसएसव्हीपी बाल गृह (बालिका) के निरीक्षण के दौरान संस्था में निवासरत बालिकाओं की शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संस्था में लंबी अवधि तक निवासरत बालिकाओं की बेहतर शिक्षा के लिए केन्द्रीय विद्यालय में भर्ती कराने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर ने संस्था में निवासरत बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए कलाकृतियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने संस्था में क्षमता से अधिक बालिकाओं के निवासरत होने के कारण वरिष्ठ कार्यालय को संस्था की क्षमता बढ़ाने हेतु प्रेषित करने निर्देशित किया। बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) के निरीक्षण के दौरान संस्था में निवासरत बालकों से चर्चा कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। किशोर न्याय बोर्ड कोरिया के आदेश से निरूद्ध बालकों द्वारा पेशी नही भेजने संबंधी समस्या बताई गई जिस पर कलेक्टर ने रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर से समन्वय स्थापित कर बालकों को पेशी में भेजने हेतु निर्देशित किया।

इसके साथ ही संस्था में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने संस्था में निवासरत बालकों के रोजगारमूलक कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  बंसत मिंज एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!