Advertisement

नवपदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत ने ली अधिकारियों की परिचात्मक बैठक

मुगेली 09 जून 2021नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में अधिकारियों की प्रथम परिचात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होनेे कहा कि राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना की समुचित कियान्वयन के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे और यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होने अधिकारियों को बेहतर टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होेने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में की गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा कलेक्टर श्री वसंत ने कोरोना के संभावित तीसरे लहर की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होनेे कहा कि कोरोना के एप्रोपिएट बिहेवियर का पालन करें और कोविड-19 की पस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधा को और अधिक मजबूत किया जाएं। नवपदस्थ श्री वसंत ने कोरोना संक्रमण तथा अन्य करणांे से आकस्मिक मृत्यु को दृष्टिगत करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधानों में शिथिलीकरण का अहम फैसला लिया है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ शासकीय सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति के रूप में मिल रहा है। उन्होेने अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गंाधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को राशि का भुगतान, गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण, विक्रय और सुपर कम्पोस्ट खाद के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को उनकी मजदूरी भुगतान तथा मटेरियल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी और नगरीय निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57