छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बेमेतरा : माह दिसम्बर के राशन वितरण एवं 04 दिसम्बर को टीकाकरण महा-अभियान के संबंध मे खाद्य विभाग ने जारी की वस्तुस्थिति

बेमेतरा : माह दिसम्बर के राशन वितरण एवं 04 दिसम्बर को टीकाकरण महा-अभियान के संबंध मे खाद्य विभाग ने जारी की वस्तुस्थिति

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

बेमेतरा 01 दिसम्बर 2021जिले में कोरोना महामारी के वैक्सीनेशन को शत-प्रतिशत किये जाने हेतु गांव-गांव में दल भेजकर घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की कार्यवाही की जा रही है वैक्सीनेशन के लिए छुटे परिवारो की सूची बनी हुई है जिसके आधार पर शत-प्रतिशत किया जाना है खाद्य अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम खाद्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए पत्र जारी किया गया है जिसमें माह दिसम्बर में राशनकार्ड हितग्राहियों को राशन सामग्री का वितरण 01 तारीख को होना है जिसमें जिस परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राशन वितरण पहले कराना है जिन परिवारों में टीकाकरण अभी तक नही कराया है प्रथम व द्वितीय डोज उन्हें 4 दिसंबर महाअभियान में टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराये जाने हेतु समझाईश देना है टीकाकरण के पश्चात् ही उन्हें राशन का वितरण सुनिश्चित करेंगे। जिस हेतु राशन दुकानदारों को ऐसे परिवारो की सूची पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। जिसमें उनके क्षेत्र का टीकाकरण 04 दिसंबर को होना है जिसे पूर्ण करने के लिए 4 दिसंबर को वितरण कार्य बंद रहेगा जिसकी जानकारी से सर्व हितग्राहियों को अवगत कराना सुनिश्चत कराने निर्देशित किया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिले में कोरोना के आने वाले तेज संक्रमण को देखते हुए सभी को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने हेतु यह आवश्यक है कि सभी का टीकाकरण हो राशन वितरण में उन्हे प्राथमिकता सुरक्षा की दृष्टि से दिया गया है ऐसा नही है कि बिना टीकाकरण वाले हितग्राही को राशन सामाग्री का वितरण नही किया जावेगा उन्हें भी राशन की पात्रता अनुसार सभी टीकाकृत हितग्राही को प्रदाय होने की पश्चात् ही सुरक्षा की दृष्टि से किया जायेगा। रायपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के बेमेतरा संस्करण मे दिनांक 01 दिसम्बर 2021 को ’’जो नही लगवाएगा कोरोना का टीका उस परिवार को अब नही मिलेगा राशन’’ एवं ’’बेमेतरा मे टीका नही तो राशन नही खाद्य विभाग ने जारी किया फरमान’’ ’’टीका वालो को ही मिलेगा इस माह राशन’’ शीर्षक से समाचार प्रसारित कर लोगो को भ्रमित किया है यह सही नही है। खाद्य विभाग द्वारा सर्वसाधारण को पुनः अवगत कराया जाता है कि कोरोना के आने वाले भयावह स्थिति से सुरक्षित रहने हेतु टीकाकरण अवश्य करायें राशन सामाग्री सभी हितग्राहियों को वितरित किया जायेगा लेकिन प्राथमिकता टीकाकरण कराने वाले परिवारों को दी जायेगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!