Advertisement

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का देशव्यापी प्रदर्शन : स्वामीनाथ जयसवाल

नई दिल्ली :- भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने मोदी सरकार पर तंज हुए कहां की देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है मोदी सरकार लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर महंगाई को बढ़ावा दे रही है देश मजदूर श्रमिक किसान बेरोजगार हो चुके हैं राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी जी के निर्देश पर पूरे भारत में भारतीय मजदूर कांग्रेस इंटक के पदाधिकारियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया स्वामीनाथ ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौर में मार्च से देश में चल रहे लॉक डाउन के खत्म किये जाने के बाद प्याज, आलू अन्य सब्जियों के साथ साथ घी,तेल. आटा, दाल मसाले सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में हो रही वृद्धि ने उस दौर में आम आदमी का जीना दुशवार कर दिया है जब ग्रह जीवन बचाने के लिए भी संघर्ष करने को मजबूर है। यह आरोप राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने उस समय लगाया जब देश में मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व श्रमिको को सम्बोधित कर रहे थे। श्रमिक नेता स्वामीनाथ जायसवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों सरकारों की जमाखोरों और कालाबाजारीओ से सांठगांठ के चलते देश में प्याज सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ रहे है । जोकि बेहद चिन्ता का विषय है। देश में सुरसा की तरह बढ़ रही महंगाई डायन का यह आलम है कि आम आदमी की थाली से प्याज जैसी चीज भी गायब हो गई है। देशी कहावत है कि बदली सरकार बदला ऐसा महगाई का मिजाज कि आम आदमी प्याज रोटी से भी हुआ मेहताज।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते वर्तमान के बदलते परिवेश में देश में सुरसा की तरह बढ़ रही बेकारी व महगाई ने कामगार हो या मजदूर . आम आदमी हो या छोटा कारखानेदार हर किसी का जीना हराम कर दिया है। हालात इतने पिताजनक है कि बेकारी व महगाई के चलते देश का आम आदमी बच्चों की पढाई लिखाई छोड कर सिर्फ जिंदा रहने तक के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। बेकारी की विभीषिका से जूझता कामगार आज खून की आसू.रोता हुआ कहता है कि बेरोजगार आदमी को जिंदा रहने के लिए जब प्याज,आलू व अन्य सब्जियों के साथ साथ घी,तेल आटा, दाल व मसाले व इंधन सहित सभी आवश्यक वस्तु तक जुटाने की लिए संघर्ष करना पड़ रहा है तो वह बच्चों को कैसे पढ़ाये। मोदी सरकार का इसी तरह के अच्छे दिन लाने का सपना और यही डिजिटल इंडिया की परिकल्पना है तो पुराना विलेज इंडिया ही सही था। गरीब को दो वक्त की रोटी तो नसीब हो जाती थी। बड़े दुख की बात है कि दोनों सरकारों ने महामारी के दौर में भी आपदाको अवसर में तब्दील किया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57