
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मुख्यमंत्री द्वारा रामायण की समीक्षा की बात करना घोर निंदनीय: बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर। रामचरित मानस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री का एक बयान देखा है, जिसमें उन्होंने रामायण की समीक्षा की बात की है। मैं उन्हें विद्वान मानता हूं। हमारे जीतने धर्म ग्रंथ हैं। यह हमें संस्कार देते हैं, प्रेरणा देते हैं। इसकी समीक्षा की बात कहकर पूरे सनातन संस्कृति का अपमान किया है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, क्या मुख्यमंत्री तुलसीदास और वाल्मीकि से बड़े हो गए हैं। प्रभु राम की जीवनगाथा है। क्या इसे मुख्यमंत्री बदलेंगे। क्या गीता को मुख्यमंत्री बदलेंगे।









