Advertisement

7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, वर्चुअल मैराथन में शामिल होने 15 जून तक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

कोरिया 12 जून 2021कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2021 को करने के संबंध में आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी सहित सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी समस्त नगरीय निकाय को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष 21 जून 2021 को सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर 21 जून 2021 की सुबह 7 बजे से 22 जून 2021 की सुबह 07 बजे तक (24 घंटे) “वर्चुअल योग मैराथन” विशेष अभ्यास सत्र भी आयोजित किए जाएंगें। “वर्चुअल योग मैराथन” के अंतर्गत प्रतिभागी तीन यौगिक अभ्यासों (आसन, प्राणायाम, बंध अथवा मुद्रा) का पांच मिनट का वीडियो क्लीप दिनांक 15.06.2021 तक ई-मेल पदजमतदंजपवदंसलवहंकंल2021/हउंपसण्बवउ पर भेज सकते हैं। वीडियों संदेश में यह भी बतायें कैसे योग क्रियाओं ने उनके जीवन को प्रभावित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

21 जून 2021 को सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले सामान्य योग प्रोटोकॉल की जानकारी के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी विवरण सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उपलब्ध है। आयोजन कां सीधा प्रसारण छत्तीसगढ योग आयोग एवं समाज कल्याण संचालनालय के फेसबुक पेज एवं यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा आयोजित वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में हितग्राही लिंकhttps://forms.gle/cTMpwNVMwMHoktkX7 पर 15 जून तक ऑनलाईन पंजीयन करा सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57