देशब्रेकिंग न्यूज़

इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें क्या है सूतक काल

Chandra Grahan 2023: अक्टूबर माह में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई के दिन लगा था और अब अक्टूबर माह के अंत में इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आईए जानते हैं, कब लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण और क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण 2023 तिथि और समय

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि यानी 29 अक्टूबर 2023, रविवार के दिन मध्य रात्रि में लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रात्रि 01:06 से शुरू होगा और रात्रि 02:22 पर समाप्त हो जाएगा। ग्रहण की समय अवधि 01 घंटा 16 मिनट रहेगी। बता दें कि भारत में भी यह चंद्र ग्रहण दर्शनीय होगा, जिस वजह से यहां सूतक काल मान्य रहेगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण 2023 सूतक काल

Chandra Grahan 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंद्र ग्रहण से 10 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल 28 अक्टूबर दोपहर 02:53 से रात्रि 02:22 तक रहेगा।

Chandra Grahan 2023: कहां-कहां दर्शनीय होगा चंद्र ग्रहण 2023

बता दे कि भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, हिंद महासागर और दक्षिण महासागर में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण दर्शनीय होगा। साथ ही भारत के सभी शहरों में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp-Image-2025-09-23-at-1.09.26-PM-300x300
IMG-20250923-WA0360-300x300
WhatsApp-Image-2025-09-25-at-3.01.05-AM-300x298
BackgroundEraser_20250923_132554448-1-300x298
WhatsApp Image 2025-11-23 at 11.25.59 PM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!