छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

10 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, गरियाबंद में 200 जोड़ों का विवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 10 फरवरी 2026 को एक साथ विवाह आयोजन होगा। गरियाबंद जिले में राजिम कुंभ (कल्प) स्थल पर 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 तय की गई है।

गरियाबंद, 01 फरवरी2026/ मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ 10 फरवरी 2026 को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तर पर इस योजना का भव्य आयोजन नवीन राज्योत्सव स्थल, अटल नगर नवा रायपुर में होगा, जहां लगभग 1,100 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि गरियाबंद जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह की तिथि पूर्व में 06 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अब यह आयोजन भी प्रदेश के अन्य जिलों के साथ 10 फरवरी 2026 को संयुक्त रूप से किया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले में यह विवाह समारोह नवीन मेला स्थल, राजिम कुंभ (कल्प) में आयोजित किया जाएगा, जहां लगभग 200 संभावित जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शासन द्वारा की जाएंगी, ताकि वर-वधु एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राज्य स्तर पर आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपस्थित मंत्रीगण प्रदेश के सभी जिलों के नवविवाहित जोड़ों को वर्चुअल माध्यम से आशीर्वाद प्रदान करेंगे। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सादगी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करने की दिशा में शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 03 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!