कोण्डागांवछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोण्डागांव : नगरीय निकाय उप निर्वाचन के परिणाम घोषित

कोण्डागांव : नगरीय निकाय उप निर्वाचन के परिणाम घोषित

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

भेलवापदर वार्ड क्रमांक 12 में मतदान के नतीजों की हुई घोषणा

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कोण्डागांव 23 दिसम्बर 2021 नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के तहत् कोण्डागांव नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत भेलवापदर वार्ड क्रमांक 12 में पार्षद पद के लिए 20 दिसम्बर को मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना गुरूवार सुबह नौ बजे से प्रारंभ की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना के उपरांत प्रत्याशी एम.एल. शोरी को 473 मत तथा बसंती ठाकुर को 447 मत एवं करण श्रीवास्तव को 16 मत प्राप्त हुए। मतगणना उपरांत कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा श्री एम.एल. शोरी के 26 मतों के साथ विजयी होने की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि भेलवापदर वार्ड में कुल 1075 मतदाता पंजीकृत थे। जिनमें से कुल 953 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया था। जिसमें विधिमान्य मतों की कुल संख्या 936 तथा अविधिमान्य मतों की कुल संख्या 17 रही।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!