छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

किसान से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख 50 हजार रुपये की वसूली

किसान से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख 50 हजार रुपये की वसूली

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

बिलासपुर-सरकंडा क्षेत्र के बैमा में रहने वाले किसान का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख 50 हजार रुपये वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकंडा के बैमा में रहने किसान ने पुलिस को बताया कि उनके इंस्टाग्राम एकाउंट में 23 नवंबर को अनजान एकाउंट से वीडियो काल आया। उन्होंने बातचीत करने के लिए काल रिसीव किया। कुछ ही देर बाद उनके एकाउंट में अश्लील वीडियो चलने लगा। उसके बाद उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वीडियो भेजा गया। अश्लील वीडियो उनका ही था। इसे एडिट कर बनाया गया था। वीडियो देखकर किसान परेशान हो गए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दूसरे दिन उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 51 हजार रुपये मांगे। इससे डरकर उन्होंने अनजान व्यक्ति के कहने पर रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्हें कई बार काल कर रुपये मांगे गए। जालसाजों ने डरे हुए किसान से पांच लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी उन्हें रुपयों के लिए परेशान किया जाने लगा। लगातार रुपये की मांग किए जाने से परेशान किसान ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!